वरुण धवन- सारा अली खान की कुली नंबर 1 को झटका, अवैध तरीके से थिएटर रिलीज !
कुली नंबर 1 रिलीज से पहले विवाद में आ गई है। वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म को लेकर नई मुश्किल खड़ी हो गई है। ये फिल्म इसी महीने रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले ही भाजपा चित्रपट कामगार अघाड़ी के अध्यक्ष विजय सरोज ने कहा है कि इस फिल्म की अवैध तरीके से थिएटर रिलीज की तैयारी की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नासिक स्थित साई समर्थ टॅाकीज ने फिल्म को गलत तरीके से डाउनलोड किया और फिर इसकी पाइरेटेड कॅापी को थिएटर में दिखाने की योजना बनाई जा रही है। जूम की रिपोर्ट अनुसार अध्यक्ष विजय ने कहा है कि थिएटर की तरफ से इसके पोस्टर शेयर किए जा रहे हैं।

ऐसा करने पर कॅापीराइट एक्ट 1957 का उल्लघंन किया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी की जा चुकी है। गौरतलब है कि कोरोना लॅाकडाउन से पहले ये फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के कारण सिनेमाघर के हालात अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।
सिनेमाघर खुला भी है तो कोरोना नियम के तहत। ऐसे में बहुत कम दर्शक सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। ओटीटी पर ही दर्शक फिल्मों को देखना फिलहाल पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि कुली नंबर 1 को भी ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया। कुली नंबर 1 क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है।
पूरी टीम इस वक्त कुली नंबर 1 का प्रमोशन कर रही है। ये फिल्म डेविड धवन के निर्देशन में बन रही कॅामेडी फिल्म है। वरुण धवन और सारा अली खान के अलावा फिल्म में राजपाल यादव, परेश रावल भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। क्रिसमस का वीकेंड इस फिल्म के लिए चुना गया है।


Click it and Unblock the Notifications