वरुण धवन- नताशा दलाल की शादी से पहले 50 मेहमानों का COVID-19 टेस्ट, कोरोना से खतरा, तगड़ी तैयारी !
साल 2021 के पहले महीने में वरुण धवन और नताशा दलाल शादी करने जा रहे हैं। हालांकि ये शादी किसी बड़ी बॅालीवुड शादी की तरह नहीं हो रही है। इसकी वजह है कोरोना वायरस। कोरोना की वैक्सीन भले ही आ चुकी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना महामारी से देश ने निजात पा लिया है।
अभी इसके लिए लंबा सफर करना होगा। ऐसे में वरुण धवन अपनी शादी के लिए कोरोना के खत्म होने का इंतजार नहीं करना चाहते हैं। मई 2020 में वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार ने शादी का फैसला किया था। कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव और लॅाकडाउन को देखते हुए इसे नए साल के लिए टाल दिया गया।

रविवार 24 जनवरी को वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग में शादी कर रहे हैं। इसमें कुल मिलाकर 50 से 55 मेहमान इस शादी का हिस्सा होंगे। इसमें भी कोविड को लेकर खास तैयारी की गई है।

वरुण धवन की शादी में 50 मेहमान
वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों के परिवार से मिलाकर 50 मेहमान ही इस शादी का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि इन 50 मेहमानों को भी शादी में आने की मंजूरी कोरोना टेस्ट के बाद ही दी गई है।

50 मेहमानों का कोरोना टेस्ट
कोरोना को देखते हुए ये सभी गेस्ट कोरोना टेस्ट करवाने के बाद ही वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का हिस्सा बने हैं। शादी के पहले के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। नताशा दलाल अपने परिवार के साथ 22 जनवरी को अलीबाग पहुंच गई हैं।

वरुण धवन का कोरोना टेस्ट
आपको बता दें कि शादी से पहले जाने से पहले वरुण धवन ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वरुण धवन जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे। ऐसे में शादी में वरुण और नताशा का परिवार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।

नताशा ने भी कराया कोरोना टेस्ट
नताशा दलाला ने भी अलीबाग आने से पहले अपना कोरोना टेस्ट कराया है। एक चैनल की खबर अनुसार दोनों परिवार के बुजुर्ग भी इस शादी का हिस्सा होंगे ऐसे में उनकी सावधानी का भी खास ध्यान रखना होगा।

कोरोना के लिए विशेष ध्यान
मेहमानों की सुविधा के लिए मुंबई से 23 बाउंसर्स और अलीबाग पर किराए पर लिए गए सभी निजी ड्राइवर और हेल्पर का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है। यानी किसी भी तरह की गलती वरुण और नताशा की शादी में नहीं की जाए इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

बॅालीवुड के खास मेहमान
वरुण की शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ से लेकर कुछ खास करीबी लोग शामिल हैं। कोविड की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए डेविड धवन ने 50 लोगों की ही गेस्ट लिस्ट रखी है। इस गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के स्टार्स के नाम भी हैं।
लाखों की हवेली मैंशन में वरुण धवन- नताशा की आलीशान शादी, 25 कमरों के साथ देखिए INSIDE तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications