वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी- कैटरीना, अनुष्का, रणवीर सिंह समेत सभी बॉलीवुड कलाकारों ने दी बधाई
24 जनवरी को वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अलीबाग से शादी से तस्वीरें भी बाहर आ चुकी हैं और बॉलीवुड कलाकार उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत सभी फिल्म कलाकारों ने मिस्टर एंड मिसेज वरुण धवन को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
वरुण धवन ने शादी की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "Life long love just became official ❤️" .. बता दें, कोरोना की वजह से शादी में वरुण- नताशा को मिलाकर कुल 40-50 लोग ही शामिल थे। जिनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा आदि भी शामिल थे। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो 2 फरवरी को यह कपल मुंबई में रिसेप्शन देने वाली है, जहां सभी बॉलीवुड कलाकार शरीक होंगे।

वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन से दोस्त हैं। स्कूल के दिनों से दोनों साथ हैं और अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों छठी क्लास में पहली बार मिले थे। उस वक्त वह केवल अच्छे दोस्त थे। लंबे समय बाद दोनों एक म्यूजिक कॉसर्ट में मिले और लव स्टोरी की शुरुआत हुई।


Click it and Unblock the Notifications











