वरुण धवन और नताशा दलाल ने आग पीड़ितों को दान किए 1 लाख रुपए, सामने आईं तस्वीरें!
सुपरस्टार वरुण धवन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे और उन्होने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल को हमसफर बनाया है। ये दोनो एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। गौरतलब है कि वरुण और नताशा छठी क्लास में पहली बार मिले थे। उस वक्त वह केवल अच्छे दोस्त थे। लंबे समय बाद दोनों एक म्यूजिक कॉसर्ट में मिले और लव स्टोरी की शुरुआत हुई।
इस समय वरुण धवन और नताशा दलाल एक खबर को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं जो कि दोनों की दरियादिली को दर्शाता हुआ नजर आता है। दरअसल दोनों ने अरुणाचल में आग से प्रभावित पीड़ितों की मदद की है और 1 लाख रुपए दान किए हैं। इस समय एक तस्वीर भी सामने आ रही है जिसमें वरुण धवन और नताशा पीड़ितों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

शेयर किया जा रहा है
फैंस वरुण धवन की काफी तारीफ कर रहे हैं और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।

चर्चा में बने रहते हैं
वरुण धवन फिल्मों के अलावा भी कई बातों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस समय कई धमाकेदार फिल्मों की हिस्सा बने हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कृति सैनन नजर आने वाली हैँ।

जोड़ी कमाल की होगी
वरुण और कृति पहली किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं और इसलिए फैंस का मानना है कि जोड़ी कमाल की होगी।

फ्लॉप हुई थी
आखिरी बार वरुण धवन को सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर वन रीमेक में देखा गया था जो कि फ्लॉप हुई थी। ऐसे में फैंस को भेड़िया से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और इसके पूरे होने का इंतजार किया जा रहा है।

जंगल में शूट होगा
खबर है कि इस फिल्म में जिस तरह का रोल वरुण कर रहे हैं वो काफी अलग होने वाला है, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा जंगल में शूट होगा।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों से तारा सुतारिया ने ढाया कहर, मरजांवा एक्ट्रेस ने दिखाया बोल्ड अंदाज!


Click it and Unblock the Notifications











