इस महीने सात फेरे लेंगे वरूण धवन - नताशा दलाल, अलीबाग में पंजाबी वेडिंग, जगह और मुहुर्त तय

काफी समय से वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर अफवाहें उड़ती रहती हैं और अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो वरूण धवन और नताशा दलाल, जनवरी के ही महीने में अलीबाग में सात फेरे लेने जा रहे हैं। शादी की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

इसके लिए वरूण ने अलीबाग में खुद जाकर सारी व्यवस्था देखने के बाद होटल भी बुक कर लिया है। शादी परंपरागत पंजाबी तरीके से होगी और पूरे गाजे बाजे के साथ होगी।

varun-dhawan-and-natasha-dalal-getting-married-this-month-in-alibaug

माना जा रहा है कि कोरोना के नियमों के चलते शादी की गेस्ट लिस्ट में केवल 200 मेहमान शामिल हैं। वरूण ने इन मेहमानों के लिए अलीबाग का एक शानदार 5 स्टार होटल भी बुक कर लिया है।

इससे पहले, माना जा रहा था कि मई में वरूण और नताशा, विदेश में शादी करने वाले थे लेकिन फिर कोरोना के कारण उनके सारे प्लान पर पानी फिर गया। इसके बाद उनकी गोवा वेडिंग की भी काफी चर्चा थी।

रखा था करवा चौथ

रखा था करवा चौथ

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान, नताशा दलाल ने वरूण धवन की मम्मी लाली धवन के साथ अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की मशहूर करवा चौथ पूजा अटेंड की। नताशा यहां बाकी लोगों की तरह ही सजी धजी दिखाई दी थीं।

करीना ने किया कंफर्म

करीना ने किया कंफर्म

हाल ही में करीना कपूर खान ने भी अपने टॉक शो वॉट वूमन वॉन्ट में वरूण धवन से बातचीत के दौरान, नताशा दलाल को उनकी मंगेतर कहा। वरूण ने इस बात पर कोई आपत्ति भी नहीं जताई। काफी पहले ही खबरें थीं कि वरूण धवन और नताशा दलाल ने 2019 में ही परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है।

शादी करने का मन, लिव इन भी ऑप्शन

शादी करने का मन, लिव इन भी ऑप्शन

वरूण धवन ने भी पहली बार नताश दलाल से शादी के बारे में खुलकर बात की थी। उनका कहना था - जब मेरे भाई की शादी हुई तो उन्हें और भाभी को देखकर शादी के बारे में सोचा था। जब मेरी भतीजी हुई तब भी लगा कि हां, ये काफी अच्छी चीज़ है। वरूण ने बताया कि वो और नताशा लिव इन रिलेशनशिप में भी रह सकते थे।

उड़ती रही है अफवाहें

उड़ती रही है अफवाहें

खबर थी कि बाकी कपल्स की तरह वरूण और नताशा अपनी शादी किसी से भी सीक्रेट नहीं रखेंगे। बल्कि वो पूरे तामझाम के साथ और दोस्तों - परिवार के बीच में इस नए सफर की शुरूआत करेंगे। कुछ महीनों पहले, अफवाहें थीं कि वरूण के परिवार और दोस्तों को कुछ तारीखें फ्री रखने की हिदायत भी दी गई है।

बचपन का रिश्ता

बचपन का रिश्ता

गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरूण धवन और नताशा दलाल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। नताशा वरूण की बचपन की दोस्त हैं। शुरू में वरूण नताशा की तस्वीरें मीडिया में नहीं आने देते थे। और लोगों को पता भी नहीं था कि वो रिलेशनशिप में हैं।

शादियों में दिखे साथ साथ

शादियों में दिखे साथ साथ

पिछले शादी सीज़न में बॉलीवुड में जितनी भी शादियां हुईं, उसमें वरूण और नताशा ने एक ही साथ एंट्री मारी जिसके बाद उन दोनों का नंबर लगने की बारी हो गई। इसलिए फैन्स बस वरूण और नताशा की शादी के अनाउंसमेंट का ही इंतज़ार कर रहे थे।

2020 में बुक था होटल

2020 में बुक था होटल

अफवाहें थीं कि वरूण और नताशा इस साल कुली नं. 1 की रिलीज़ के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कुली नं.1, मई में रिलीज़ होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण सारे प्लान आगे बढ़ा दिए गए। फिर खबर ये भी थी कि नवंबर तक वरूण शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिलहाल तो नवंबर भी बीत चुका है।

प्रोजेक्ट्स में हो जाएंगे बिज़ी

प्रोजेक्ट्स में हो जाएंगे बिज़ी

वरूण के पास फिलहाल प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं। वो डेविड धवन की कुली नं. 1 रीमेक के बाद वो अमर कौशिक की भेड़िया पर काम शुरू कर चुके हैं। वहीं उनके पास अरूण खेतरपाल बायोपिक भी है। इसके अलावा वो राज मेहता की जुग जुग जीयो पर भी काम शुरू कर चुके हैं।

करियर पर है पूरा फोकस

करियर पर है पूरा फोकस

रिपोर्ट्स की मानें तो कलंक और स्ट्रीट डांसर 3d के लगातार फ्लॉप होने के बाद वरूण धवन अब शादी से पहले अपने करियर को पटरी पर लाना चाहते थे। इसके लिए वरूण ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स बहुत ही सोच समझ कर साईन किए हैं।

शादी मुबारक कहने का समय

शादी मुबारक कहने का समय

अब इतनी सारी अफवाहों के बाद लगता है कि आखिरकार, वरूण धवन और नताशा दलाल को भी शादी मुबारक कहने का समय आ गया है। अगर ऐसा है तो बस फैन्स को उनकी शादी की तस्वीरों का इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X