वरूण धवन - नताशा दलाल का 2 फरवरी का वेडिंग रिसेप्शन कैंसिल, जानते हैं क्यों?

खबरें थीं कि 2 फरवरी को वरूण धवन और नताशा दलाल, मुंबई के JW Mariott में अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं लेकिन अब ताज़ा खबरों की मानें तो ये रिसेप्शन पार्टी कैंसिल हो चुकी है। जानते हैं क्यों? क्योंकि - ऐसी कोई पार्टी कभी प्लान ही नहीं की गई थी। और इस खबर की पुष्टि की है खुद वरूण धवन के चाचा अनिल धवन ने।

मीडिया से बातचीत के दौरान, अनिल धवन ने रिसेप्शन के बारे में सुनते ही इस खबर को नकार दिया और कहा - ऐसा कुछ नही हैं, अगर ऐसा कुछ होगा तो उसकी डेट देखेंगे।

varun-dhawan-and-natasha-dalal-are-not-having-any-reception-on-february-2

अनिल धवन ने आगे कहा - अभी हर कोई अपने अपने काम में बिज़ी है। आप लोगों ने जो कुछ भी सुन रखा है वो सारी बातें केवल अफवाह हैं। गौरतलब है कि इससे पहले, वरूण और नताशा के 26 जनवरी को एक रिसेप्शन देने की खबर थी।

धवन परिवार में स्वागत

धवन परिवार में स्वागत

गौरतलब है कि अलीबाग में एक दिन रूकने के बाद, वरूण धवन और नताशा दलाल फिलहाल मुंबई में वरूण के माता - पिता के घर पर लौट चुके हैं। कुछ दिन बाद दोनों वरूण के नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

काम पर लौटने का प्लान

काम पर लौटने का प्लान

खबरें हैं कि अब शादी के बाद वरूण धवन जल्दी से जल्दी काम पर लौटेंगे। जहां, एक तरफ, उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग रोकी है वहीं दूूसरी तरफ, उन्हें मैडॉक फिल्म्स के लिए अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया की शूटिंग शुरू करनी है।

बाद में होगा हनीमूून?

बाद में होगा हनीमूून?

हालांकि खबरें थीं कि शादी के बाद वरूण और नताशा तुर्की में अपना हनीमून मनाएंगे और फिर वहां से लौटकर आने के बाद अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। लेकिन फिलहाल इन खबरों की पुष्टि किसी ने नहीं की है।

साथ कर चुके हैं शुरूआत

साथ कर चुके हैं शुरूआत

गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल ने 2020 का स्वागत एक साथ ट्रिप के साथ किया था। इस ट्रिप पर वो सैफ अली खान - करीना कपूर खान और विराट कोहली - अनुष्का शर्मा से भी टकरा गए थे। और 2021 की शुरूआत उन्होंने शादी के बंधन में बंधकर की है।

बचपन का है साथ

बचपन का है साथ

वरूण धवन और नताशा दलाल, क्लास 6 से एक साथ पढ़ रहे हैं। उनकी शादी में उनकी स्कूल की दोस्त ज़ोया मोरानी भी शामिल हुईं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को डेट करना स्कूल के बाद शुरू किया था।

24 जनवरी को शुभ विवाह

24 जनवरी को शुभ विवाह

अफवाहें थीं कि वरूण और नताशा इस साल कुली नं. 1 की रिलीज़ के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले थे। कुली नं.1, मई में रिलीज़ होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण सारे प्लान आगे बढ़ा दिए गए। आखिरकार दोनों ने अपनी ज़िंदगी में एक नए पड़ाव पर कदम रख ही लिया और 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X