..................... अलीबाग से शादी के बाद मुंबई लौटे वरूण धवन - मिसेज़ नताशा दलाल धवन | Varun Dhawan and Mrs Natasha Dalal Dhawan come back from Alibaug after their wedding - Hindi Filmibeat

Pics: अलीबाग में शादी करने के बाद मुंबई वापस लौटे वरूण धवन और मिसेज़ नताशा दलाल धवन

वरूण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, अलीबाग में शादी के बंधन में बंधने के बाद 26 तारीख को मुंबई लौटे। दिन में मुंबई लौटने के बाद दोनों सीधा घर पहुंचे। फिलहाल तो वरूण और नताशा डेविड धवन और लाली धवन के बंगले पर ही जाते दिखे।

Recommended Video

Varun Dhawan & Natasha Dalal शादी के बाद पहली बार दिखे ऐसे; Watch Video |FilmiBeat

जल्दी ही वरूण और नताशा, वरूण के घर में शिफ्ट हो जाएंगे जो डेविड के घर के पास ही है। इस घर को पहले ही नताशा अपने हिसाब से और अपनी पसंद से सजा चुकी हैं।

varun-dhawan-and-mrs-natasha-dalal-dhawan-come-back-from-alibaug-after-their-wedding

वरूण के इस घर के सारे फैसले नताशा से पूछ कर और उनकी सहमति से ही लिए गए। लेकिन फिलहाल अभी इस घर में वापस शिफ्ट होने में शायद थोड़ा समय है।

यहां देखिए वरूण और नताशा की ताज़ा तस्वीरें

घर लौटे वरूण और नताशा

घर लौटे वरूण और नताशा

वरूण धवन और नताशा दलाल, अलीबाग पर मीडिया के लिए पोज़ करते दिखाई दिए।

22 तारीख से रस्में

22 तारीख से रस्में

वरूण धवन और नताशा दलाल 22 तारीख को अलीबाग के लिए निकले थे। जहां, नताशा पूरे परिवार के साथ शादी के वेन्यू पर पहुंच गई थीं वहीं वरूण धवन शुक्रवार की रात बैचलर पार्टी कर रहे थे।

मास्क और सुरक्षा

मास्क और सुरक्षा

अलीबाग से लौटने के बाद वरूण और नताशा ने सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा। दोनों मास्क लगाकर घर लौटते हुए दिखे।

देर से लौटा नया कपल

देर से लौटा नया कपल

जहां पूरा परिवार कल ही लौट आया वहीं वरूण और नताशा एक दिन अलीबाग में ही बिताकर मुंबई लौटे।

हाथों में डाले हाथ

हाथों में डाले हाथ

वरूण और नताशा, हाथों में हाथ डाले अलीबाग से लौटे। अलीबाग से लौटने के बाद वरूण और नताशा ने मीडिया को भी निराश नहीं किया और कैमरों के लिए पोज़ किया।

हनीमून के लिए रवाना

हनीमून के लिए रवाना

घर पर रस्में पूरी करने के बाद कुछ ही दिनों में वरूण और नताशा हनीमून के लिए तुर्की जाएंगे। वहां दोनों दुनिया के सबसे महंगे होटल में ठहरेंगे।

2 फरवरी को रिसेप्शन

2 फरवरी को रिसेप्शन

2 फरवरी को मुंबई लौटने के बाद वरूण और नताशा मुंबई के JW Mariott में अपने दोस्तों और बाकी रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X