IFFI में दिखाई जाएगी वरुण धवन-कृति सेनन स्टारर 'भेड़िया', फिल्म की स्टार कास्ट भी होगी मौजूद

वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का बेसब्री से इंतजार कर रहे सिने प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है कि, इसी महीने रिलीज होने जा रही फिल्म का प्रीमियर IFFI 2022 (International Film Festival Of India) में किया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट भी इस दौरान मौजूद रहेगी।
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार फिल्म की निर्देशक अमर कौशिक, निर्माता दिनेश विजान और फिल्म की स्टारकास्ट वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी भी फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त मौजूद रहेंगे। इस फिल्म महोत्सव में मौजूद दर्शक फिल्म को रिलीज से पहले ही देख पाएंगे।
बता दें कि, फिल्म 'भेड़िया' 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे काफी पसंद भी किया गया है। फिल्म के स्टार्स वरुण धवन और कृति सेनन जोरशोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म एक सस्पेंस और हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वरुण धवन के किरदार को एक भेड़िया काट लेता है जिसके बाद वो भेड़िया जैसी हरकतें करने लगते हैं।
लेकिन इससे जुड़ा सस्पेंस फिल्म देखने पर पता चलेगा। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान इसके पहले 'स्त्री' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब हॉरर कॉमेडी पसंद करने वालों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











