भेड़िया रिलीज़ डेट - शानदार टीज़र के साथ अनाउंस हुई वरूण धवन - कृति सैनन की फिल्म की रिलीज़ डेट

वरूण धवन और कृति सैनन की फिल्म भेड़िया की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की ये तीसरी फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज़ डेट एक शानदार टीज़र के साथ अनाउंस की गई है।

वरूण धवन और कृति सैनन ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंस करते हुए बताया कि फिल्म 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज़ हो रही है।कृति सैनन और वरूण धवन का जान्हवी कपूर ने भी स्वागत करते हुए लिखा कि रूही और स्त्री की दुनिया में भेड़िया का भी स्वागत है।

varun-dhawan-and-kriti-sanon-s-bhediya-release-date-announced-with-a-teaser

स्त्री, रूही और भेड़िया, दिनेश विजान की हॉरर यूनिवर्स की तीन फिल्में हैं। भेड़िया को डायरेक्ट कर रहे हैं अमर कौशिक। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होगी और फैन्स इस अनाउंसमेंट के बाद काफी उत्साहित हैं।

मिलिए बॉलीवुड के सुपरस्टार भूत से -

नसीरूद्दीन शाह - चमत्कार

नसीरूद्दीन शाह - चमत्कार

फिल्म चमत्कार में नसीरूद्दीन शाह, उर्मिला मातोंडकर के पिता बने थे। यूं कहिए, पिता की आत्मा। इसलिए ये पिता की आत्मा, अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड से दोस्ती करते हैं और वो बॉयफ्रेंड होते हैं शाहरूख खान।

अमिताभ बच्चन - भूतनाथ

अमिताभ बच्चन - भूतनाथ

अमिताभ बच्चन, भूतनाथ में एक भूत की भूमिका में थे जो एक परिवार को अपने घर से निकालने की कोशिश करता है। इसलिए वो परिवार के बच्चे को डराने की कोशिश करता है लेकिन नाकाम रहता है। धीरे धीरे वो बच्चा और भूत और दोस्त बन जाते हैं।

भूतनाथ रिटर्न्स

भूतनाथ रिटर्न्स

फिल्म के सीक्वल में भी अमिताभ बच्चन को स्वर्ग से वापस भेज दिया जाता है क्योंकि उनके अंदर भूत की सबसे बड़ी क्वालिटी नहीं होती है। यानि कि लोगों को डराना। इसलिए उन्हें वापस भेजा जाता है जिससे वो भूत बनकर बच्चों को डरा पाएं। इस बार भी बच्चे उनके दोस्त बन जाते हैं।

फिल्लौरी

फिल्लौरी

अनुष्का शर्मी, फिल्लौरी में एक ऐसी भूत की भूमिका में थीं जो एक लड़के को अपना पति मान लेती हैं। कारण? उस लड़के की शादी उस पेड़ से कर दी जाती है जिस पर अनुष्का का भूत रहता है।

वाह लाईफ हो तो ऐसी

वाह लाईफ हो तो ऐसी

फिल्म में दो भूत होते हैं - संजय दत्त जो यमराज की भूमिका में होते हैं और शाहिद कपूर, जिनकी आत्मा उठाने यमराज आते हैं। लेकिन शाहिद कपूर के सात भाई बहनों का ख्याल रखने के लिए यमराज उसे वापस छोड़ जाते हैं।

गोलमाल अगेन

गोलमाल अगेन

गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा एक भूत की भूमिका में होती हैं। लेकिन वो भूत जो पूरी गोलमाल टीम के साथ दोस्ती कर लेती है।

हेलो ब्रदर

हेलो ब्रदर

हेलो ब्रदर के सेकंड हाफ में सलमान खान भूत बन जाते हैं। इसके बाद वो अरबाज़ की मदद करते हैं, रानी मुखर्जी का दिल जीतने में।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण, ओम शांति ओम में शांतिप्रिया नाम की मशहूर हीरोइन का भूत बनकर शाहरूख खान की मदद करती हैं, अपने ही कातिल मुकेश से बदला लेने में।

पहेली

पहेली

पहेली में शाहरूख खान एक भूत की भूमिका में थे। वो भूत जो एक नई नवेली दुल्हन रानी मुखर्जी के प्रेम में कैद हो जाता है।

तलाश

तलाश

अगर आपने तलाश अब तक नहीं देखी है तो अब फायदा नहीं है, क्योंकि अब आप गलती से ही सही पर ये जान चुके हैं कि फिल्म में करीना कपूर खान एक भूत की भूमिका में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X