वरुण धवन के साथ कृति सेनन की होली पार्टी, अक्षय कुमार के गाने पर किया जमकर डांस VIDEO
कोरोना वायरस के मौके पर कई स्टार्स ऐसे हैं जो परिवार के साथ घर में होली मना रहे हैं तो कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो सेट पर रहकर होली की मस्ती का आनंद उठा रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है वरुण धवन और कृति सेनन का। आपको बता दें कि वरुण धवन और कृति सेनन इस समय अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रहा है। ऐसे में होली के मौके को फिल्म की टीम ने खास बना दिया।
जहां होली से पहले यानी कि रविवार को फिल्म की यूनिट ने एक छोटा सा सेलिब्रेशन रखा है। इस सेलिब्रेशन में वरुण धवन और कृति सेनन भी शामिल हुए। कृति सेनन और वरुण धवन ने यहां पर होली का मजा उठाते हुए अक्षय कुमार की फिल्म हुक्का बार के सांग पर ऐसा डांस किया कि इसका वीडियो वायरल हो गया।

परिवार से दूर रहकर भी कृति सेनन और वरुण धवन ने सेलिब्रेशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। दोनों कोरोना काल के दौरान भी सेट के सभी लोगों के साथ होली का उत्साह मना रहे हैं। वरुण और कृति को एक साथ देखकर फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों की मस्ती का सिलसिला इसी पर नहीं थमा।
इसके बाद दोनों ने मिलकर शैतान का साला सांग पर भी डांस किया। दोनों की जोड़ी को फिल्म रिलीज से पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि भेड़िया एक हॅारर कॅामेडी फिल्म है। जिसका निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं। दिनेश इससे पहले स्त्री और रूही जैसी हॅारर-कॅामेडी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। ( मानव मंगलानी ने ये वीडियो पोस्ट किया है)
देखिए एक और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











