जुग जुग जियो: मिलिए वरूण धवन की 'वाईफ' कियारा आडवाणी से, सामने आया #FirstLook
वरूण धवन और कियारा आडवाणी, राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो में पति - पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक भी बाहर आ चुके हैं। वरूण और कियारा, दोनों ने ही फिल्म का पहला लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीरों में दोनों मज़ेदार कपल के तौर पर नज़र आ रहे हैं।
उनकी क्यूट सी केमिस्ट्री देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। अपने पहले लुक के साथ वरूण ने कैप्शन भी डाला है - Happy Wife, Happy Life। यानि कि बीवी की खुश तो ज़िंदगी में खुशी ही खुशी।

साथ ही वरूण ने ये भी साफ किया है कि फिल्म 2021 में ही रिलीज़ होगी। कियारा ने भी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - Happy Husband, Happy Life। यानि कि पति खुश तो ज़िंदगी में खुशी ही खुशी।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं गुड न्यूज़ फेम राज मेहता। वहीं इसे प्रोड्यूस कर रही है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स। फिल्म में एक्टर मनीष पॉल भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











