Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की फिल्म 'Bawaal' का दर्शकों को करना होगा इंतजार, इस वजह से टली रिलीज

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor starrer Bawaal release date postponed: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के फैंस उन्हें साथ में बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। 'बवाल' में पहली बार दोनों साथ में नजर आएंगे। ये ऐसी फ्रेश जोड़ी हैं जिन्हें साथ देखने का इंतजार सिने प्रेमी लंबे समय से कर रहे हैं। दोनों की फिल्म 'बवाल' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई थी।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर मेकर्स ने एक वीडियो के साथ लिखा था- 'हमने मचा दिया है हर जग बवाल! अज्जू भैय्या स्टाइल में फिल्म की रैपिंग! अगला बवाल होगा थिएटर में 7 अप्रैल 2023 को।' लेकिन, अब फिल्म की रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा।
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो 'बवाल' की रिलीज डेट को वीएफएक्स और तकनीकी कारणों से आगे बढ़ाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई खास तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में मेकर्स अभी इस पर और काम करना चाहते हैं और साथ ही फिल्म का विजुअल फाइनेस भी हासिल करने के बाद फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसका निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। फिल्म की रिलीज को लेकर नितेश तिवारी ने कहा है- 'सीक्वेंस में हम जो विजुअल फाइनेस हासिल करना चाहते हैं, उसमें हमारी उम्मीद से अधिक समय लगेगा। हम किसी भी चीज में कटौती नहीं करना चाहते हैं क्योंकि हमारा मकसद अपने दर्शकों के लिए अपने विजन के बेहतरीन परिणाम को लाना है।'
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की कहानी बेहद अलग है। यह एक ऐसी लव स्टोरी है जो दर्शकों को भी काफी अलग लगेगा। फिल्म की शूटिंग पोलैंड के अलावा पेरिस, बर्लिन, एम्स्टर्डम में भी हुई है। फिल्म के सेट पर की कई तस्वीरें सामने आई हैं। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की भी तस्वीरें साथ में कई बार वायरल हुई है। ऐसे में उनके फैंस को भी फिल्म की नई रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications