वरूण धवन- आलिया भट्ट की अगली ब्लॉकबस्टर तैयारी, कॉमेडी धमाका करेंगे ये डाइरेक्टर
डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से लेकर ब्रदीनाथ की दुल्हनिया तक.. वरूण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है। इस जोड़ी ने अब तक साथ में तीन फिल्में की हैं और तीनों ही हिट रही है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वरूण- आलिया अब डेविड धवन की अगली कॉमेडी फिल्म में भी साथ नजर आ सकते हैं।
साल 2012 में वरूण और आलिया ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ नजर आए थे। दोनों रियल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं, जिस वजह से स्क्रीन पर भी इनकी जोड़ी बेहतरीन दिखती है। 2019 में दोनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म कलंक में भी साथ नजर आने वाले हैं।

लेकिन यदि डेविड धवन इन दोनों को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं तो उसका सुपरहिट होना तो तय है। यह आउट एंड आउट कॉमेडी फिल्म होगी। वरूण ने इससे पहले भी डेविड धवन के साथ दो फिल्में की हैं- मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2। जबकि धवन कैंप में आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म होगी।
इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह फ्लोर पर आ जाएगी। इसके अलावा वरूण धवन 3 फिल्मों में व्यस्त हैं- रेमो डिसूजा की फिल्म, कलंक, रणभूमि। वहीं, आलिया की आने वाली फिल्में हैं- गली बॉय, कलंक और ब्रह्मास्त्र।


Click it and Unblock the Notifications