Shoot Pics: वरूण धवन और आलिया भट्ट ने कलंक की शूटिंग खत्म करने के बाद ये क्या किया

वरूण धवन और आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का एक और शेड्यूल हाल ही में पूरा हुआ और इसे सेलिब्रेट करने के लिए वरूण और आलिया फिल्म की टीम के साथ पिज्ज़ा पार्टी करते दिखे। अब आलिया और वरूण को इस तरह चीज़ में डूबे पिज़्जा इंजॉय करते देखना दिलचस्प था क्योंकि दोनों ही जिम में काफी मेहनत करते हैं।

वरूण और आलिया की साथ में ये चौथी फिल्म है। दोनों ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद हंप्टी शर्मा की दुलहनिया और बदरीनाथ की दुलहनिया में साथ नज़र आए। अब दोनों धर्मा प्रोडक्शन्स की कलंक में नज़र आएंगे जिसे 2 स्टेट्स के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन डायरेक्ट कर रहे हैं।

varun-dhawan-and-alia-bhatt-celebrate-kalank-wrap-up-with-a-pizza-party

वरूण और आलिया के अलावा इस मल्टीस्टारर फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा - आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित - संजय दत्त भी दिखाई देंगे। ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जो 40 के दशक में सेट अप किया गया है। माना जा रहा है कि पहले फिल्म का नाम शिद्दत था और इसमें माधुरी दीक्षित वाला रोल श्रीदेवी कर रही थीं।

इसके बाद फिल्म में माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी का रोल स्वीकार किया लेकिन तब माना जा रहा था कि अब संजय दत्त को फिल्म छोड़नी पड़ेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सालों बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक ही फिल्म में दिखाई देंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का कोई सीन साथ में नहीं है।

वापस आते हैं पिज़्जा पर तो वरूण आलिया ही नहीं, बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी पिज़्जा के दीवाने लगते हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X