वरुण धवन इस वेब सीरीज से करेंगे ओटीटी डेब्यू? अब होगा सबसे बड़ा धमाका!
ओटीटी का दौर है और लगातार किसी ना किसी तरह की वेब सीरीज का ऐलान हो रहा है और इस वक्त सुपरस्टार वरुण धवन को लेकर खबरें हैं। इनके मुताबिक वह एक बड़े शो के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगे। प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन अभिनीत एक्शन से भरपूर अमेरिकी जासूसी श्रृंखला 'सिटाडेल' के भारतीय स्पिन-ऑफ के साथ अभिनेता धमाका करने वाले हैं। वरुण धवन ने कहा, "मुझे यह (मंच) पसंद है। कुछ बड़ा और दिलचस्प आ रहा है।
लेकिन इसे इस साल रिलीज नहीं किया जाएगा। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।" प्रियंका इस सीरीज की शूटिंग लंदन में कर रही थीं। प्रोडक्शन का निर्देशन 'एवेंजर्स: एंडगेम' फिल्म निर्माता जो और एंथनी रूसो द्वारा किया जा रहा है।

वरुण धवन की बात करें तो वो लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट के साथ जुड़े रहते हैं लेकिन पहली बार किसी सीरीज का हिस्सा बनेंगे। इस सीरीज के अलावा उनका नाम 'जुग जुग जीयो' से जुड़ रहा है जो कि शानदार होने वाली है।
इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर वो मेहनत कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर वरुण धवन इस वक्त भेड़िया को लेकर भी बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैँ।
बता दें कि कृति सैनन पहली बार वरुण के साथ नहीं दिखेंगी बल्कि इसके पहले भी वो नजर आ चुकी हैं। वरुण धवन के फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो कब बड़ा धमाका करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications