आलिया-वरुण करेंगे माधुरी के 'तम्मा तम्मा' पर डांस
आलिया भट्ट और वरुण धवन माधुरी दीक्षित के गाने 'तम्मा तम्मा' पर डांस करेंगे।
आलिया भट्ट और वरुण धवन आपके लिए एक और सरप्राइज़ लेकर आने वाले हैं। खबर है कि दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में आपको माधुरी दीक्षित के गाने 'तम्मा तम्मा' को रीक्रिएट करते नज़र आएंगे।

इस गाने के कम्पोज़र तनिष्क बाग्ची का इस संदर्भ में कहना है कि हमने ओरिजिनल गाने के सिंगर्स बप्पी लहरी और अनुराधा पौडवाल के साथ बादशाह के रैप को मिलाया है। यह एक पेपी डांस ट्रैक होगा जिसमें आज का म्यूजिक का टच होगा।
ViralPic: युवराज की शादी में बाराती बने अनुष्का - विराट...वीडियो भी वायरल
आपको बता दें कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म आलिया और वरुण की फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल है। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिर से एक लव स्टोरी है जो कि झांसी के एक लड़के बद्रीनाथ की और लड़की वैदेही की कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications