वापस आ रही है ये सुपरहिट जो़ड़ी...इस बार किसकी होगी दुल्हनिया?
आलिया भट्ट और वरूण धवन की अगली फिल्म का नाम फाइनल हो चुका है और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म का नाम है बदरीनाथ की दुल्हनिया। पहले फिल्म का नाम था शिव की दुल्हनिया।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया से अपना करियर शुरू करने वाले शशांक खेतान। और फिल्म की शूटिंग मई से शुरू हो जाएगी। फिलहाल आलिया भट्ट कपूर एंड सन्स के प्रमोशन में व्यस्त हैं और वरूण धवन ढिशूम की शूटिंग में।
[ALERT: अब अक्षय - आलिया का हटके रोमांस]
इसके बाद दोनों बदरीनाथ की दुल्हनिया के लिए तैयार हो जाएंगे और अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म 2017 के रिपब्लिक वीकेंड यानि 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज़ हो सकती है।
वरूण धवन और आलिया भट्ट की एक साथ ये तीसरी फिल्म होगी। और स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के बाद इस फिल्म से वो फैन्स को तगड़ा इंटरटेन करने वाले हैं।
वैसे जानिए बॉलीवुड के यंग स्टार्स की झोली में हैं कितनी ब्लॉकबस्टर -


Click it and Unblock the Notifications

