एक बार फिर साथ नजर आएंगे वरुण धवन और आलिया भट्ट..देखिए तस्वीर
आज की तारीख में अगर दर्शक किसी सुपरस्टार्स को साथ में देखना चाहते हैं तो वो वरुण धवन और आलिया भट्ट हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी सफलता की गारंटी बन गई है। अगर आप भी इनके फैन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है कि दोनों एक बार फिर साथ-साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
दरअसल दोनों इस बार साथ में किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एड शूट के लिए नजर आएंगे। वरुण धवन ने अपनी और आलिया भट्ट की तस्वीर भी शेयर की है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की इस साल आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया भी 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में साथ में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया है। दोनों को करण जौहर ने लॉन्च किया था और दोनों ही आज बॉलीवुड के सफल स्टार्स में शामिल हैं। वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म जुड़वा 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है और फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल हो जाएगी।
वहीं आलिया भट्ट फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म राज़ी कर रही हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म ड्रैगन में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











