वरुण-आलिया की जोड़ी ने एक बार फिर मचाया धमाल..वायरल हुआ VIDEO
नए स्टार्स में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को हर कोई पसंद करता है। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक बार वरुण धवन और आलिया भट्ट एक साथ एक एड वीडियो में नजर आए हैं जो काफी मजेदार है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
दरअसल यह वीडियो स्वच्छता पर आधारित है और इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट रोमियो जुलियट के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वरुण आलिया से प्यार का इजहार करते हैं लेकिन आलिया गंदगी फैलाती हैं और वरुण धवन उन्हें छोड़ कर चले जाते हैं। आप भी देखिए ये वीडियो।
हमेशा की तरह इस वीडियो में भी वरुण धवन और आलिया भट्ट बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। उनकी शानदार केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है। दोनों ने एक ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था और फिर हंपटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में नजर आए।
उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों कुछ समय तक साथ में फिल्में नहीं करेंगे। वो चाहते हैं कि दर्शक उनकी जोड़ी से बोर ना हो जाएं। बहरहाल आपको दोनों का ये एड वीडियो कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications