एक साथ काम करने से बच रहे वरुण-आलिया..लेकिन क्यों!
वरुण धवन और आलिया भट्ट आज की तारीख में यंग जेनरेशन को खासकर काफी पसंद आते हैं। हर कोई उनकी फिल्म देखना चाहता है। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने साथ में 3 फिल्में की हैं और सभी फिल्में सुपरहिट रही। लेकिन अब इन दोनों सुपरस्टार्स ने फैसला किया है कि वो साथ मे फिल्में नहीं करेंगे।
दरअसल ये वरूण और आलिया भट्ट कुछ दिन का ब्रेक लिया है। दरअसल वरुण धवन और आलिया भट्ट को ऐसा करने के लिए उनके मेंटर करण जौहर ने कहा है । करण जौहर का मानना है कि दोनों ने अभी 8-9 फिल्में की हैं और इसमें 3 तीन फिल्में दोनों की साथ में हैं। ऐसे में करण जौहर का मानना है कि दर्शकों को ये जोड़ी बोरिंग लग सकती है।

आलिया भट्ट फिलहाल मेघना गुलजार की राज़ी की शूटिंग कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट विक्की कौशल नजर आएंगे। आलिया भट्ट इसके अलावा रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ड्रैगन में नजर आएंगी।इसकी शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी।
वरुण धवन की आने वाली फिल्म जुड़वा 2 का आज ट्रेलर रिलीज किया गया है। दर्शकों ने ट्रेलर को काफी पसंद भी किया है। बहरहाल वरुण-आलिया ने भले ही जो भी फैसला लिया हो लेकिन दर्शक कभी दोनों को साथ में देखने से बोर नहीं हो सकते। कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें।


Click it and Unblock the Notifications