..................... Varun Dhawan Alia bhatt are coming together again on big screen start shooting for Dulhania 3 soon - Hindi Filmibeat

फिर से बड़े पर्दे पर साथ में धूम मचाने आ रहे हैं वरुण और आलिया, जल्द शुरु करेंगे 'दुल्हनिया 3' की शूटिंग!

Varun Dhawan, Alia bhatt, Dulhania 3

Dulhania 3: एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और आलिया भट्ट तैयार हैं। खबरों की मानें तो जल्द ही करण जौहर की फिल्म दुल्हनियां 3 की शूटिंग शुरु होंगी और इस फिल्म में फिर से वरुण और आलिया की जोड़ी नजर आएंगी। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद वरुण धवन ने फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त के लिए कमर कस ली है।

वरुण और आलिया की नई फिल्म-

सूत्रों की मानें तो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सक्सेस के बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट इस फिल्म की फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त में एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

शशांक खैतान निर्देशित फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। फाइनली अब मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन अगले साल यानी 2024 के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

कहा जा रहा है कि करण जौहर और वरुण धवन ने दुल्हनिया 3 के लिए डायरेक्टर शशांक खैतान के साथ मिलकर कई आइडियाज पर चर्चा की है और तीनों ने फाइनली एक को लॉक कर दिया है, जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होगी।

वरुण और आलिया का स्क्रीन पर धमाका-

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण धवन और आलिया भट्ट जब जब एक साथ बड़े पर्दे पर आते हैं धमाका करते हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया साल 2014 की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी। कॉमेडी से भरी रोमांटिक फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी थी। इसकी दूसरी किश्त साल 2017 में आई थी, जिसमें फिर से आलिया और वरुण की जोड़ी दिखी थी। इस फिल्म को भी बहुत प्यार मिला था।

वरुण धवन और आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट-

वरुण धवन इन दिनों वह आगामी फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वह अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास सामंथा रुथ प्रभु के साथ वेब सीरीज सिटाडेल इंडिया भी है, जिसका निर्देशन राज एंड डीके कर रहे हैं।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' में व्यस्त हैं। इसके अलावा भी अलिया भट्ट के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X