..................... Varun Dhawan and Alia Bhatt in Krana Johar's next movie - Hindi Filmibeat

आलिया का चक्कर सिद्धार्थ के साथ और फिल्म वरुण के साथ

आलिया भट्ट ने करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उस फिल्म में आलिया भट्ट की जोड़ी डेविड धवन के बेटे वरुण धवन के साथ बनाई गयी थी। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर में आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी लोगों को कुछ खास ही पसंद आ गयी कि अब एक बार फिर से करन जौहर अपनी फिल्म में इस जोड़ी को रिपीट करने की सोच रहे हैं। खबर के मुताबिक इस फिल्म का नाम होगा हंप्टी शर्मा की दुल्हन।

दूसरी तरह अगर आलिया भट्ट की रियल लाइफ कैमिस्ट्री की बात की जाए तो वो उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के दूसरे हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जम रही है इसीलिए आजकल आलिया और सिद्धार्थ अक्सर एक दूसरे केसाथ देखे जा रहे हैं कभी मुंबई के रेस्टोरेंट्स में तो कभी मॉल में। इन दोनों को एक दूसरे के साथ घूमते हुए कई मीडिया के लोगों ने देखा है और सभी का ये कहना है कि दोनों की जोड़ी वाकई जमती है।

लेकिन करन जौहर को तो भाई आलिया भट्ट और वरुण की ही कैमस्ट्री ऑन स्क्रीन जम रही है तो कहीं ना कहीं इसके पीछे भी कोई वजह होगी। फिल्हाल तो इस फिल्म को लेकर करन जौहर ने अपनी तरह से अनाउंसमेंट कर दी है और साथ ही उन्होंने आलिया और वरुण को बतौर लीड एक्टर लेने की बात भी कह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X