"मुझे सलमान - अक्षय और अजय देवगन से ही टक्कर लेनी है"
वरूण धवन ने बॉलीवुड में टक्कर लेने की बात पर काफी कुछ दिलचस्प कहा है। लेकिन सबसे दिलचस्प है उनका उनके सीनियर पर कमेंट।
वरूण धवन धीरे धीरे अपने स्टार वैल्यू को काफी ऊपर बढ़ा रहे हैं। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में प्रेस से बात करने के दौरान उन्होंने अपनी स्टारडम को अपने सीनियर की स्टारडम से आंका और बड़े पते की बात कह डाली।
वरूण का कहना था कि अगर कभी टक्कर लेनी हो या फिर किसी के जैसा काम करना हो तो मैं खान एक्टर्स, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन जैसी फिल्में करना चाहूंगा। ये लोग पूरे देश के लिए फिल्म बनाते हैं।

मैं भी ऐसी ही फिल्म बनाना चाहूंगा जो सबको पसंद आए। सबका इंटरटेनमेंट हो। और ऐसा फिलहाल बस कुछ ही सुपरस्टार्स कर पा रहे हैं।
गौरतलब है कि वरूण की तारीफ करते हुए हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा था कि उसमें वो शैतानी और मासूमियत है जो आजकल के किसी एक्टर में नहीं है। और इसीलिए वरूण के पास आने वाले 10 सालों में ढेरों ऑप्शन होंगे जो हममें से किसी के पास नहीं होगा।
[#Aillaa: धमाकेदार सीक्वल में डबल सलमान और डबल वरूण...एक साथ!]
खासतौर से तब जब वरूण के पास ढेरों कंपिटीशन है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य रॉय कपूर, टाईगर श्रॉफ, सूरज पंचोली, आयुष्मान खुराना सब इसी जेनरेशन के हीरो हैं लेकिन फिर भी अपनी इस चुलबुली क्वालिटी के कारण वरूण के ऑप्शन सबसे ज़्यादा हैं।
[ये रहा 2017 का बेस्ट एक्टर...नई फिल्म का #FirstLook]
वैसे ही आजकल के नए एक्टर्स भी पुराने किसी ना किसी एक्टर से इंस्पायर हो जाते हैं। और ये लाज़िमी है क्योंकि सलमान खान ने हाल ही में कहा कि ये नई खेप पुराने एक्टर्स को देखकर ही बड़ी हुई है।
जानिए आज के नए एक्टर्स किस पुराने एक्टर की हैं कार्बन कॉपी -


Click it and Unblock the Notifications











