'एबीसीडी 2' के लिए क्यों चुने गये वरूण-धवन?
रेमो डिसूजा की डांसिग स्टोरी 'एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस' के सीक्वेल के चर्चे इन दिनों काफी हो रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में आज के डासिंग हीरो वरूण धवन लीड रोल कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वरूण बहुत अच्छे डांसर हैं इसलिए ही रोमो ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके बारे में वरूण में ट्विटर पर कुछ बातें लिखी हैं।
वरूण का कहना है कि यह फिल्म देशभर के नर्तकों को समर्पित है। वरुण 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' सरीखी फिल्मों में अपने नृत्य कौशल की झलक दिखा चुके हैं। वह अब इस फिल्म से एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिल में उतरने के लिए तैयार हैं।
Pics:'एबीसीडी 2' में वरूण और श्रद्धा
वरुण ने ट्विटर पर लिखा कि उनमें बचपन से ही नृत्य के लिए एक जुनून था। 'एबीसीडी 2' में उनके अलावा श्रद्धा कपूर भी हैं। यह फिल्म वर्ष 2013 की फिल्म 'एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस' का सीक्वल है।
वरूण बहुत अच्छे डांसर हैं इसलिए ही रोमो ने उन्हें फिल्म के लिए साइन किया
इस फिल्म के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी काफी कड़ी मेहनत कर रही हैं। फिल्म की पटकथा के हिसाब से उन्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए कहा गया है, जिसके लिए वह खानपान का खास खयाल रख रही हैं। श्रद्धा ने कहा, "मैं इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। मुझे 'एबीसीडी 2' के लिए मांसल शरीर बनाने को कहा गया है, जो पटकथा की मांग है। इसलिए इन दिनों मैं खानपान का खास खयाल रख रही हूं।"
श्रद्धा का कहना है कि वह वरुण के साथ काम करने को लेकर थोड़ी घबराई हुई हैं। बकौल श्रद्धा, "वरुण बेहतरीन नृत्य करते हैं। इसलिए मैं उनके साथ नृत्य करने को लेकर थोड़ी घबराई हुई हूं। लेकिन वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और इसलिए मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित भी हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












