'रणवीर सिंह मुझसे परफेक्ट कपिल देव का एक्शन नहीं कर सकते'- इस एक्टर ने बोल दी इतनी बड़ी बात
रणवीर सिंह को लेकर काफी ज्यादा मशहूर है कि वो हर किसी किरदार के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते हैं। इस समय वो फिल्म 83 द फिल्म के लेकर बिजी हैं और काफी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वो कपिल देव की भूमिका में नजर आए थे और ये फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित होगी।
लेकिन इस समय एक एक्टर ने रणवीर सिंह को लेकर एक बात कही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं मेरे डैड की दुल्हन फिल्म में नजर आए अभिनेता वरुण बडोला की जिन्होने कहा है कि उनसे अच्छा कपिल देव की बॉलिंग का एक्शन रणवीर सिंह नहीं कर सकते हैं।
वरुण बडोला ने इमरान हाशमी की फिल्म अजहर में कपिल देव का किरदार निभाया था। उनका किरदार और उनका एक्शन फिल्म में काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications