वरुड बडोला की क्रिकेट टीम जीती
बेटी नामक संस्था और आई टी ए के अनु और शशि रंजन द्वारा टीवी कलाकारों के चैरिटी क्रिकेट शो टी 20 का आयोजन किया गया. इस मैच में वरुड बडोला और मानव गोहिल की टीमें आपस में भिडी और वरुड की टीम विजयी हुई.
मानव की पूरी टीम 87 रन बनाकर आउट हो गई थी. इस टीम के खिलाडी आदित्य नारायण जब रन आउट हुए तो इससे टीम लडखडा गई. मजे की बात यह है कि मैच खेलते समय कई टीवी खिलाडी घायल भी हुए, जिनमें मनोजी बिदवई, शरद केलकर, गौरव चौपडा, वरुड और शशि शामिल थे.
दर्शकों में कई महत्वपूर्ण हस्तियां मैच देखने आई, जिनमें गायक मीका, शान, अभिजीत, सोहम, अपर्णा तिलक, प्रियंका बस्सी, शमा सिकंदर, रुपाली गांगुली, बरखा बिष्ट व नारायण शास्त्री आदि शामिल थे. मैच की कमेंट्री हास्य कलाकार सुरेश मेनन और विर्जेश हिर्जे कर रहे थे.
इस मैच का स्टार आकर्षण रहे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज श्रीसंत. वे इस दौरान टीवी क्रिकेट टीम का हौसला बढा रहे थे. और मैच के दौरान विशेष टिप्पणियां भी कर रहे थे. ज्ञात हो कि अंधेरी के स्पोर्टस कांप्लेक्स में 28 अक्टूबर को इसका आयोजन किया गया था.


Click it and Unblock the Notifications