कुली नं 1 रीमेक- वरुण-सारा की फिल्म से बड़ा खुलासा- शूट हुआ First Look- इन दिन होगी रिलीज

लगातार हिट फिल्मों की झड़ी लगाने वाला सुपरस्टार एक्टर वरुण धवन एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस समय हम बात कर रहे हैं गोविंदा और करिश्मा कपूर की धमाकेदार फिल्म कुली नंबर 1 की और इसका रीमेक बन रहा है और इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली है। अब इस फिल्म लेकर एक बड़ी खबर आई है कि फिल्म के लिए दोनो का फर्स्ट लुक शूट हो चुका है। इस लुक को वरुण धवन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो ऐसा हुआ है लेकिन अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। निर्देशन की बात करें तो कि इस फिल्म को डेविड धवन ही निर्देशित करेंगें और वरुण धवन फिल्म में गोविंदा की तरह धमाका करते हुए नजर आएंगे।

varun dhawan, sara ali khan, david dhawan, वरुण धवन, सारा अली खान, डेविड धवन

आपको बता दें कि साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। गोविंदा, शक्ति कपूर और कदार खान की तिकड़ी ने एक बार फिर थियेटरों में लोगों को खूब एंटरटेन किया था।

जिसका नतीजा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। लगभग 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 23 करोड़ तक की कमाई की थी। बता दें, 1991 में इसी नाम से आई तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक थी। अब इस फिल्म को लेकर लोगों को काफी जोरदारी से इंतजार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X