'अज्ञात' की अगली कड़ी बनाएंगे वर्मा
फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वह हाल ही में प्रदर्शित अपनी फिल्म 'अज्ञात' की अगली कड़ी बनाएंगे।
वर्मा ने से कहा कि फिल्म की अगली कड़ी में कहानी जंगल से निकलकर शहर की ओर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाए।
वर्मा ने कहा कि 'अज्ञात' की अगली कड़ी के निर्माण में अधिक पैसे खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म में पांच करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
उन्होंने कहा कि 'अज्ञात' की अगली कड़ी में कोई भी बड़ा स्टार नजर नहीं आएगा। वह जल्द ही इल फिल्म को लेकर काम शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











