शादी में स्टेज से गिर जख्मी हुए आमिर लेकिन 'आल इज वेल'

वाराणसी में आज कृष्ण और सुदामा की कहानी चरितार्थ होती दिखी। प्रख्यात फिल्म कलाकार आमिर खान आज एक ऐसी शादी में पहुचे जहाँ शायद ही कोई फ़िल्मी हस्ती या सितारा पहुचता है। जी हाँ बौलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट गरीब गुरबा ऑटो चालक रामलखन के पुत्र राजीव और विजेता की शादी में शिरकत करने पहुचे। उन्होंने युगल जोड़े को अपनी शुभकामनायें दी।
दोनों ही परिवारों को तहेदिल से मुबारकबाद देते हुए आमिर ने कहा की दुनिया उनकी और रामलखन की जोड़ी को भले ही सुदामा और कृष्ण की जोड़ी कहे मगर उन्होंने बस दोस्ती की खातिर न्योता स्वीकार किया। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं उन्होंने अपने 3 साल पुराने दोस्त से किये वादे को बस निभाया है। आमिर ने इस दौरान इस युगल जोड़े को सरप्राइस गिफ्ट भी दिया। इस दौरान रामलखन ने भावुक हो कहा की उन्हें बस आमिर का दिल चाहिए कोई तोहफा नहीं।
मालूम हो कि अपनी सुपर हिट फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के लिये आमिर खान ने देश के कई शहरों में भेष बदल कर घूमा था। इस दौरान वह वाराणसी भी गये थे। यहां उन्होंने भेष बदल कर एक ऑटो से पूरा शहर घूमा था। मगर शाम को जब ऑटो चालक रामलखन को इस बात का पता चला तो उसके खुशी का ठिकाना नही था। वह आमिर को अपने घर ले गया था और वहां उनकी आव भगत की थी। बस आमिर ने भी उसके बेटे की शादी में आने का वादा कर दिया था जिसे निभाने के लिये बुधवार को वह बारात में मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications











