वनवास का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नाना पाटेकर ने काउंट डाउन किया शुरू

By Filmibeat Desk
vanvass

Vanvas Teaser Release Date: गदर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा का नया परिवारिक ड्रामा, वनवास, अपनी इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में, नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा का एक प्रभावशाली पोस्टर सामने आया था, जिसने सबको फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए उत्साह से भर दिया।

वहीं अब मेकर्स फिल्म के मच अवेटेड टीज़र के लिए तैयारी कर रहे हैं और नाना पाटेकर ने एक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है। इस फिल्म का टीजर 29 अक्टूबर को रिलीज रिया जाएगा। इस टीजर के जारी होने में बस दो दिन बाकी हैं।

नाना पाटेकर ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'Vanvaas की पूरी जर्नी मेरे लिए बहुत ही यादगार रही। यह आज तक की मेरी बेस्ट फिल्मों में से एक है। बस 2 दिन बाद, 29 अक्टूबर को टीज़र रिलीज होगा।'

इसने टीजर के रिलीज से पहले इस इमोशन से भरे सफर को देखने के लिए उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा, इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जो गदर: एक प्रेम कथा, अपने, और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हम इस फिल्म में नाना पाटेकर को देखेंगे, जबकि प्रतिभाशाली उत्कर्ष शर्मा गदर 2 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर वनवास का लेखन, निर्माण और निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। ज़ी स्टूडियोज़ इस फ़िल्म को दुनिया भर में रिलीज़ करेगा। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज़ होगी और 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

More from Filmibeat

Read more about: vanvas nana patekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X