Vanvas Teaser Out: गजर 2 के बाद अब 'वनवास' में उत्कर्ष शर्मा ने जमाई धाक, टीजर ने जीता लोगों का दिल

Vanvas Teaser Out: अनिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म वनवास परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। जिसका हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है।
'अपने', 'गदर: एक प्रेम कथा' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिल शर्मा ने ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी पेश की है जो खत्म होने के बाद भी दर्शकों के साथ लंबे समय तक जुड़ी रहेगी। बाकी फिल्मों की कहानी के साथ ही इस फिल्म की कहानी भी आपका दिल छू लेगी।
नए टीज़र में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहां उनके दमदार अभिनय और इमोशन साफ देखे जा सकते हैं। टीजर की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफ़ादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए किए गए त्याग को एक नया नजरिया देती है। टीजर में डायेरक्टर अनिल शर्मा के खूबसूरत काम और उनकी कलाकारी की झलक देखने को मिल रही है। टीजर की शुरुआत में उनकी बाकी फिल्मों की भी एक झलकियां दिखाई गई हैं जो दर्शकों को फिल्म से कनेक्ट कर रही है।
अनिल शर्मा की शानदार कहानी और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास एक ट्रेडिशनल ड्रामा और इमोशन से भरी फिल्म है। अनिल शर्मा द्वारा प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लिखी गई ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज के तहत दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। ये एक ऐसी कहानी है जहां हर फैसला अगले पड़ाव पर असर डालता है। यह फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











