Geeli Maachis Song: वनवाGeeliस का गाना 'गीली माचिस रिलीज, दिखी उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की शानदार केमिस्ट्री

By Filmibeat Desk
Geeli Maachis Song

Geeli Maachis Song: उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की फिल्म वनवास रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि वनवास एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जो रामायण की कहानी को एक नए और मॉडर्न अंदाज में पेश करता है।

फिल्म में बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास भेजने की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है। जो आज के दौर से जुड़ती है। फैन्स इस नई सोच के साथ बनाई गई कहानी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका मजेदार गाना 'गीली माचिस' (Geeli Maachis) रिलीज किया है। इस गाने ने रिलीज होते ही फैन्स का दिल जीत लिया है। ऐसे में मेकर्स ने इस पैपी सॉन्ग को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये वक्त है झूमने का #Geeli Maachis ऑउट नाउ!"

ये मस्ती और जोश से भरा गाना फिल्म की इमोशनल कहानी में एक ताज़गी भरा ट्विस्ट लाता है। पूरा गाना आज रिलीज़ हो रहा है, जिससे पहले से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

ज़ी स्टूडियोज़ के साथ वनवास को डायरेक्ट कर रहे अनिल शर्मा पहले भी गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब ये टीम अपनी तीसरी फिल्म वनवास के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर रही है।

अनिल शर्मा के लिखे, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किए गए वनवास को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा। ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाने वाली इस फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X