Vanvaas का रोमांटिक ट्रैक सॉन्ग 'यादों के झरोखों से' हुआ रिलीज, दिखी उत्कर्ष और सिमरत की शानदार केमिस्ट्री

Vanvaas Movie Romantic Tranck Song 'Yaadon ke Jharokhon se' released: वनवास फिल्म का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में गदर 2 के उत्कर्ष शर्मा भी अपनी शानदार एक्टिंग का दम दिखाते इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। बात दें कि वनवास फिल्म का पहला रोमांटिक सॉन्ग रिलीज हो चुका है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा की फिल्म वनवास का टीज़र दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस टीजर में इमोशन से भरी दुनिया की झलक दिखाई गई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट सॉन्ग "यादों के झरोखों से" के लिए श्रेया घोषाल और सोनू निगम द्वारा रिकॉर्ड किए गए बिहाइंड-द-सीन वीडियो को शेयर किया था, ऐसे में अब फैंस और दर्शकों के लिए यह पूरा गाना रिलीज़ कर दिया गया है।
'यादों के झरोखों से' वनवास का पहला गाना रिलीज़ हो गया है और इसकी प्यारी धुन सीधे दिल में उतर जाती है। उत्कर्ष और सिमरत की जोड़ी गाने में रोमांस की नई ताजगी भरती है, जिससे माहौल रोमांटिक हो जाता है। श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज़ गाने को वो खास एहसास देती है, जिसकी इसे ज़रूरत थी।'यादों के झरोखों से' मिथुन द्वारा कंपोज किया गया है, इसके बोल सईद क़ादरी द्वारा लिखे गए हैं।
नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अभिनीत वनवास को अनिल शर्मा ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है और इसे ज़ी स्टूडियो द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











