वंदे मातरम सॉंग- रिलीज हुआ इंडियाज मोस्ट वांटेड का पहला गाना- देशभक्ति में रंग जाएंगे आप
अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड का पहला गाना वंदे मातरम् रिलीज हो गया है और इस गाने में आपको पूरी देशभक्ति वाला एहसास होने वाला है। एक सबसे बड़े आतंकवादी को पकड़ने निकली अर्जुन कपूर की इस टीम में काफी ज्यादा जोश नजर आ रहा है और देश के आम नागरिकों के साथ इस गाने को बनाया गया है। फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था तो लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया था।
लग रहा है कि काफी समय के बाद अर्जुन कपूर एक शानदार फिल्म के साथ आ रहें हैं। इस गाने के रिलीज करमे का मकसद सिर्फ भारत के उन जाबांजो को सलाम करना है जिन्होने अपनी जान इस देश पर न्योछावर कर दी है।

अगर इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और नेपाल में हुई है। इस फिल्म के बाद अर्जुन फिल्म पानीपत में काम करेंगे।
इस फिल्म में भी आपको उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा। अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरिहट फिल्मों में अपना योगदान दिया है। इनकी एक्टिंग के लिए इनको काफी पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











