पापा की कार्बन कॉपी हैं विराट - अनुष्का की बेटी वामिका, पहली तस्वीर इंटरनेट पर ट्रेंड, मैच से Viral Video

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा ही अपनी बेटी वामिका की तस्वीरें ना लेने की गुज़ारिश मीडिया से करते रहते हैं। लेकिन अब अनुष्का और विराट की बेटी की पहली तस्वीर इंटरनेट पर ट्रेंड हो रही है। साथ ही वामिका का पहला वीडियो भी। वामिका, इंडिया Vs साउथ अफ्रीका के मैच में पापा विराट के लिए चीयर करती दिखाई दी।

वहीं विराट कोहली के अर्धशतक जड़ते ही अनुष्का शर्मा और उनकी गोद में वामिका ने विराट के लिए चीयर करना शुरू किया और इस पल को लाईव कैद कर लिया गया। बस तब से ही वामिका की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।

vamika-trends-on-internet-as-she-cheers-for-dad-virat-kohli-with-mom-anushka-in-her-first-video-ever

वामिका की पूरी झलक देखने के बाद ये भी साफ है कि वो पूरी की पूरी अपने पापा विराट की कार्बन कॉपी हैं। वामिका ने हल्के लाल रंग की एक फ्रॉक पहनी है और क्यूट सी चोटी बनाई हुई है।

कैमरों से दूर वामिका

कैमरों से दूर वामिका

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बच्ची को सोशल मीडिया से दूर ही रखना चाहते हैं। उनका मानना है कि वामिका को एक नॉर्मल ज़िंदगी जीने का हक है और इसलिए वो दोनों ही वामिका की तस्वीरों में कभी भी उनका चेहरा नहीं दिखने देते हैं।

अनुष्का ने दिया था धन्यवाद

अनुष्का ने दिया था धन्यवाद

कुछ समय पहले ही अनुष्का ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा था कि उनकी बेटी वामिका की तस्वीर अब तक जारी ना करने के लिए वो सबकी बहुत आभारी हैं। लेकिन अब, वामिका की तस्वीर हर जगह ट्रेंड हो रही है।

मिलते रहते हैं प्यारे प्यारे तोहफे

मिलते रहते हैं प्यारे प्यारे तोहफे

वामिका को एक मैच में लंदन के एक होटल स्टाफ ने सरप्राइज़ भी दिया था। होटल पहुंचते ही विराट - अनुष्का और वामिका के कमरे के बाहर एक नेमप्लेट लगा था जिस पर विराट और अनुष्का के साथ वामिका का भी नाम था। इस नेमप्लेट की तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी।

वामिका की पहली तस्वीर

वामिका की पहली तस्वीर

ये है वामिका की पहली तस्वीर। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इसी तस्वीर के साथ वामिका के जन्म का एलान किया था। वामिका का जन्म जनवरी 2021 में हुआ। उनके जन्म से तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर चाहती थीं कि जल्दी से विराट और अनुष्का का एक बच्चा हो जिससे कि सारे मीडिया की नज़र तैमूर से हटकर उस बच्चे पर जाए।

जन्म के बाद से ही ट्रिप पर

जन्म के बाद से ही ट्रिप पर

मम्मी पापा के साथ पहली ट्रिप अपने जन्म के बाद से वामिका पापा कोहली और मम्मी शर्मा के साथ ट्रिप पर ही हैं। कभी लंदन, कभी दुबई तो कभी अहमदाबाद। कुछ ही दिनों पहले, वामिका मम्मी पापा के साथ मुंबई वापस लौटीं और उन्हें कुछ इस तरह कैमरे में कैद कर लिया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X