वैलेंटाइन डे के दिन पत्नी आलिया से दूर होने पर रणबीर कपूर को आई उनकी याद, इस तरह दिया मैसेज

वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल अक्सर साथ ही होते हैं और जो कपल साथ नहीं होते हैं उनको अपने पार्टनर की याद आती है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ। दरअसल रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं ऐसे में वह वैलेंटाइन पर अपनी पत्नी आलिया के साथ नहीं थे लेकिन उनको प्रमोशन के दौरान अपनी पत्नी और बेटी को याद करके उनको मैसेज भेजा।
सोशल मीडिया पर रणबीर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे वह वाइफ आलिया भट्ट और बेटी राहा को वैलेंटाइन डे विश करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने कहा, आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। सबसे पहले मैं अपने दो लव मेरी पत्नी आलिया और खुबसूरत को बता दूं कि उनको याद कर रहा हूं, आप दोनों को हैप्पी वैलेंटाइन डे।
इस दौरान कॉन्सर्ट के लिए रणबीर कपूर ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था। काले रंग की शर्ट पहने हुए अभिनेता हैंडसम लग रहे थे। रणबीर ने इसे मैचिंग पैंट और जैकेट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को जूतों, चश्मा और एक घड़ी के साथ कंप्लीट किया था।
यह मैसेज आलिया तक तो पहुंच ही गया होगा। खैर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं और आलिया को इतना प्यार करने वाला पति मिला इसकी बधाई दे रहे हैं। बैसे भी फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती हैं, दोनों को साथ में देखकर फैंस इनको पावर कपल बोलते हैं।
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। ये अगले महीने 8 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं जो कि काफी हिट गए हैं, दर्शक इन रोमाटिंक गानों का मजा उठा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications