वैलेंटाइन डे स्पेशल: इश्क करना कोई इनसे सीखे...
दोस्तों प्यार एक ऐसा शब्द है जिससे दुनिया का शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो कि परिचित नहीं होगा? हर किसी के दिल में सुंदर साथी और उसका प्यार पाने की चाहत होती है। फर्क सिर्फ इतना होता है कि कोई कह देता है तो किसी के दिल में भावनाएं कैद रहती हैं। यह शब्द ऐसा है, जिस पर ना जाने कितनी गजलें, कविताएं कहानियां लिखी गयीं हैं। वक्त बदला लोगों की पसंद बदली लेकिन ना एहसास बदला और ना ही मुहब्बत का तस्सव्वुर।
प्रेम का रिश्ता बेहद अनमोल है। भले ही रिश्तों में खटास और दूरियां आ जायें लेकिन जो रिश्ता वाकई में प्रेम से बना होता है वो कभी भी टूटता नहीं है। करन जौहर की हिट फिल्म कुछ-कुछ होता है में बार-बार हीरो शाहरूख खान यही कहते हैं कि हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं इसलिए जिंदगी में प्यार भी केवल एक बार होता है।
जिसकी मिसाल फिल्मी दुनिया के ऐसे लोगों ने दी है जिनके पास पूरा मौका था फिर से प्रेम करने का और शादी करने का लेकिन इन लोगों ने अपने साथी से दूर रहकर भी अपने प्यार को जिंदा रखा है।
आईये आपको बताते हैं ऐसी ही जोड़ियों के बारे में


Click it and Unblock the Notifications