क्या हुआ साथ नहीं, इश्क तो आज भी है..

डिंपल और राजेश खन्ना: महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना से बाली उम्र में ही ब्याह रचा लिया। करीब दस साल तक चले इस वैवाहिक जीवन से दो बेटियां टि्वंकल और रिकीं हुई।
लेकिन दस साल बाद दोनों ही सितारों को लगा कि एक ही छत के नीचे रहना काफी मुश्किल है इसलिए दोनों लोग अलग तो हुए लेकिन दोनों ने ना तो एक-दूसरे को तलाक दिया और ना ही किसी और से शादी की। आज भी पति के नाम पर डिंपल की मांग में राजेश खन्ना का सिंदूर लगता है और तमाम अफेयर होने के बावजूद राजेश खन्ना ने किसी से शादी नहीं की। शायद दोनों ही मानते हैं कि जैसे सच्चा प्यार एक बार ही होता है उसी तरह शादी भी एक ही बार होती है।
रणधीर कपूर और बबीता: शो मैन राजकपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबीता से शादी की थी। रणधीर कपूर की गाड़ी तो फिल्मों में ज्यादा चली नहीं लेकिन बबीता की गिनती नामचीन अभिनेत्रियों में होती थीं। अपनी सफलता के चरम पर दोनों ने प्रेम विवाह किया और करीब 8-9 सालों बाद ही दोनों को एहसास हो गया कि दोनों साथ नहीं रह सकते हैं।
और बबीता अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना के साथ अलग हो गयीं। हालांकि पति-पत्नी के बीच की तकरार का असर दोनों बेटियों के परवरिश में नहीं पड़ा। ना तो बबीता ने और ना ही रणधीर कपूर ने दोबारा शादी और ना ही एक-दूसरे को तलाक दिया।
राखी और गुलजार: बॉलीवुड की सशक्त अभिनेत्री ने मशहूर शायर गुलजार की दूसरी पत्नी थी। गुलजार से राखी को एक बेटी मेघना गुलजार भी है। दोनों ही सितारों गजब प्रतिभा संपन्न है लेकिन फिर भी दोनों साथ नहीं रह पाये।
और बेटी के जन्म के एक साल बाद ही राखी और गुलजार अलग हो गये लेकिन बावजूद इसके दोनों ने एक-दूसरे को लिखित तलाक नहीं दिया।आज भी गुलजार की कामयाबी पर राखी मुस्कुराती हैं और गुलजार की कविताओं में अपने प्रेम का जिक्र होता रहता है जो शायद आज भी वो राखी से करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications