वैलेंटाइन डे पर राहुल गांधी के लिये एक्ट्रेस तनीषा ने गुलाबों से ढका बदन: देखें तस्वीरें
मुंबई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में हॉट फोटोशूट कराकर सनसनी फैलाने वाली टॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तनीषा सिंह ने एक बार फिर अलग अंदाज में राहुल गांधी के लिये वोट अपील किया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर तनीषा सिंह ने गुलाब के फूलों से बने ड्रेस को पहनकर अपने पंसदीदा नेता राहुल गांधी को विश किया और उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की इच्छा प्रकट की। तनीषा सिंह का ड्रेस 50 हजार गुलाब के फूलों से तैयार किया गया है। सबसे खास बात ये है कि इस फोटोशूट के माध्यम से तनीषा सिंह राहुल के लिए अपने प्यार का इजहार खुलेआम कर रही है।
मुंबई के नृत्यवाटिका स्टूडियो में फोटोशूट के बाद तनीषा ने वनइंडिया से खास बातचीत की और अपने इस फोटोशूट के बारे में बताया। तनीषा ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिये किया है कि क्योंकि वो राहुल गांधी को बहुत पसंद करती हैं और उन्हें आगामी लोकसभा सभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनता देखना चाहती हैं। तनीषा ने बताया कि राहुल गांधी भी गुलाब की फूल की तरह है जिसका मकसद सिर्फ प्यार और शांति फैलाना है। तनीषा ने गुलाब के फूल के बारे में बात करते हुए चाचा नेहरू को भी याद किया।
तनीषा ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाई। तनीषा ने कहा कि देश की प्रगति सिर्फ कांग्रेस के शासन में हो सकती है क्योंकि ये पार्टी लोगों के दिल की धड़कनों को समझती है। तनीषा ने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण राहुल गांधी का है क्योंकि वो देश के हर वर्ग के लोगों से मिलते हैं और उनके दर्द और जरूरतों को समझते हैं। मालूम हो कि अभी दो दिन पहले ही तनीषा ने राहुल गांधी के लिये अपने सारे कपड़े उतार कर हॉट फोटोशूट करवाया था। तो आईए तस्वीरों में देखते हैं राहुल गांधी के लिये तनीषा सिंह की दिवानगी:


Click it and Unblock the Notifications











