वैलेंटाइंस डे पर निक जोनस ने गुलाबों से भरा पूरा कमरा, इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, देखिए PICS
बॅालीवुड स्टार्स के लिए इस बार का वैलेंटाइंस डे काफी खास रहा। प्यार का मौका हमेशा ही स्टार्स के लिए खूबसूरत और चर्चा में रहा है। 14 फरवरी यानी कि रविवार को कई स्टार्स ने अपने पोस्ट के जरिए अपने प्यार के प्रति प्रेम का इजहार किया है। देर से ही सही लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने भी एक खास पोस्ट के जरिए ये जाहिर कर दिया कि उनके लिए भी ये दिन उतना ही दिलचस्प बन गया जितना प्यार करने वालों के लिए होता है।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी को काफी समय हो गया है। लेकिन दोनों के बीच का रोमांस देखकर मालूम होता है कि अभी भी दोनों के बीच प्यार की महक ताजा है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला वैलेंटाइंस डे पर।

जहां पति निक जोनस ने उन्हें ढेर सारा गुलाब भेजा है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है जहां पर वह गुलाब के बीच में बैठी हैं। साथ ही पति निक जोनस को याद करते हुए एक प्यारा पोस्ट भी लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications