नव्या नवेली नंदा की फोटो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भेजा अपना दिल, वैलेंटाइन डे, प्यार का इजहार!
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों से दूर हैं। फिर भी वह बीते कुछ सालों से अपने लव अफेयर और निजी जिंदगी को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। हर बार नव्या नवेली नंदा का नाम बॅालीवुड के किसी ना किसी नए एक्टर के साथ जुड़ता रहता है। इस बार नव्या नवेली नंदा का नाम जुड़ा है सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ।
सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ अपनी नई फिल्म गहराइयां को लेकर छाए हुए हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आ रहा है कि क्या नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? इसकी वजह नव्या नवेली नंदा की एक फोटो है जिस पर सिद्धांत ने ऐसा कमेंट किया है जिससे दोनों के रिश्ते की अफवाह सामने आयी है।

हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने इंस्टाग्राम पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। नव्या एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जो कि यूनाइटेड नेशंस वूमेन से जुड़ा हुआ है। नव्या ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई अपनी 2 फोटो शेयर की है।

नव्या की फोटो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भेजा हार्ट वाला इमोजी
एक तस्वीर में नव्या कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। दूसरी फोटो में नव्या एक पेंटिंग हाथ में पकड़ कर रखी हुई है। नव्या ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि जल्द आ रहा है। जुड़े रहिए। नव्या नवेली नंदा की इस फोटो पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है।

एक साल से डेट कर रहे हैं नव्या और सिद्धांत
इसी के साथ ही यह रिपोर्ट सामने आ रही है कि अपनी कथित गर्लफ्रेंड नव्या नवेली नंदा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिल वाली इमोजी के जरिए यह इशारा दिया है कि वह उनसे प्यार करते हैं। बताया जा रहा है कि नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं। साथ ही दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर गंभीर भी हैं।

मिजान जाफरी के साथ डेटिंग की खबर
काफी समय पहले मिजान जाफरी के साथ भी नव्या नवेली नंदा के रिश्ते और रोमांस की खबर सामने आयी थी। जिस पर मिजान जाफरी ने कहा था कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती से इससे अधिक कुछ भी नहीं। आपको बता दें कि अनन्या पांडे के कारण सिद्धांत और नव्या की पहली मुलाकात हुई है।

अनन्या पांडे के कारण हुई नव्या और सिद्धांत की दोस्ती
रिपोर्ट आधार पर अनन्या पांडे एक तरफ जहां नव्या नवेली की अच्छी दोस्त हैं तो वहीं गहराइयां में अनन्या और सिद्धांत ने साथ काम किया है। मुमकिन है कि नव्या और सिद्धांत की मुलाकात की वजह अनन्या पांडे हो सकती हैं। फिलहाल इस मामले पर अभी तक सिद्धांत और नव्या की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











