बॉलीवुड कपल्स ने यूं मनाया वैलेेंटाइन्स डे 2021: बिपाशा - करण ने काटा केक तो माधुरी ने कहा थैंक यू
रोमांस की बात हो और बॉलीवुड का ज़िक्र ना हो, ऐसा हो सकता है भला। और रोमांस का दिन हो और बॉलीवुड की बात ना हो, ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं हो सकता है। तो वैलेंटाइन्स डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपने मूड को रोमांटिक किया और अपने पार्टनर्स के साथ ये दिन बेहद क्यूट से अंदाज़ में मना रहे हैं।
जहां फरहान अख्तर ने शिबानी के साथ अनदेखी तस्वीर शेयर की वहीं दूसरी तरफ रितेश और जेनेलिया का प्यार देखकर फैन्स बस Aww ही कह पाए।

राजकुमार राव ने हर बार की तरह ज़िंदगी में पत्रलेखा के होने के लिए अपने सितारों का शुक्रिया अदा किया तो बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ साल का पहला त्योहार केक काट कर मनाया।
देखिए तस्वीरों में बॉलीवुड स्टार्स कैसे मना रहे हैं वैलेंटाइन्स डे

पुलकित - कृति
पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा के साथ बर्गर खाती अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए वैलेंटाइन्स डे की शुरूआत की है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में पुलकित ने बताया कि वो कृति के साथ वर्चुअल डेट पर जाएंगे।

जेनेलिया - रितेश
जेनेलिया डीसूज़ा ने रितेश देशमुख के साथ ये बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दीं।

शेयर किया वीडियो
वहीं रितेश देशमुख ने जेनेलिया के साथ एक खूबसूरत सा वीडियो शेयर करते हुए अपनी बाईको को वैलेंटाइन की बधाई दी।

अंगद ने दी वार्निंग
अंगद बेदी ने वार्निंग देते हुए कहा कि अगर आज अपनी बीवी की तस्वीर नहीं डाली तो बुरा फंसोगे। साथ ही उन्होंने नेहा धूपिया को वैलेंटाइन की बधाई देते हुए लिखा कि अब तुम्हें वो अंगूठी देने का वक्त आ गया।

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने शिबानी डांडेकर के साथ ये अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए वैलेंटाइन्स डे का आगाज़ किया। फरहान ने साथ ही लिखा - हमेशा और उसके बाद भी।

सोनम कपूर - आनंद आहूजा
सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा को वैलेंटाइन्स के दिन धन्यवाद दिया। आनंद अपना काम छोड़कर सोनम के साथ ग्लासगो में उनकी अगली फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग पूरी होने तक साथ रहे।

माधुरी दीक्षित - श्रीराम नेने
माधुरी दीक्षित ने भी अपने पति श्रीराम नेने के साथ ये खूबसूरत तस्वीर शेयर की और वैलेंटाइन्स की शुभकामनाएं दीं।

शिल्पा शेट्टी - राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपनी वैलेंटाइन स्टोरी शेयर करने को कहा।

राजकुमार - पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा कई सालों से साथ हैं और एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। राजकुमार राव ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर पत्रलेखा के साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की।

गौहर - ज़ैद
गौहर खान और ज़ैद दरबार, शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन्स डे मना रहे हैं। गौहर ने अपने पोस्ट में बताया कि ज़ैद को पाकर वो कितनी खुशकिस्मत हैं।


Click it and Unblock the Notifications












