2020 वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस: करोड़ों का नुकसान - शुभ मंगल ज़्यादा सावधान Vs लव आजकल 2 Vs मलंग
वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड के लिए हमेशा शानदार साबित हुआ है और पिछले कुछ सालों से तो केवल रोमांस ही नहीं, सब कुछ वैलेंटाइन डे पर बिक जा रहा है। लेकिन वैलेंटाइन 2020 बॉलीवुड के लिए काफी नुकसानदेह साबित होने वाला है। कारण है तीन तीन फिल्मों का क्लैश। वो भी ऐसी फिल्में जिनका टार्गेट केवल युवा है।
पहली फिल्म है आयुष्मान खुराना स्टारर शुभ मंगल ज़्यादा सावधान जो कि LGBTQ के प्यार पर बन रही है। वहीं दूसरी तरफ है इम्तियाज़ अली की कार्तिक आर्यन - सारा अली खान स्टारर लव आजकल 2। इसके अलावा है मोहित सूरी की आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और अनिल कपूर स्टारर मलंग।

अब तीनों ही फिल्मों का प्लॉट भी रोमांस है और थीम भी। तीनों ही फिल्मों का टार्गेट ऑडियंस भी युवा हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस का बंटना और तीनों ही फिल्मों का नुकसान लाज़िमी है। फिलहाल देखा जाए तो सबसे ज़्यादा प्रॉफिट का चांस रहेगा आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के पास।
देखिए बॉलीवुड का वैलेंटाइन बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications