'कौन किसे डेट कर रहा है पता ही नहीं चलता'

By Bbc
'कौन किसे डेट कर रहा है पता ही नहीं चलता'

अपनी पत्नी गौरी ख़ान के साथ शाहरुख़ ख़ान.

पूरी दुनिया के युवा 14 फ़रवरी को वैलेंटाइन डे मना रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान की इस बारे में कुछ और ही राय है.

वैलेंटाइन डे के बारे में शाहरुख़ कहते हैं, "मैं आज की युवा पीढ़ी को देख कर बड़े चक्कर में पड़ जाता हूं. कौन किसे डेट कर रहा है कुछ समझ ही नहीं आता. लेकिन चलो जो भी प्यार करने वाले लोग हैं उन सभी को वैलेंटाइन डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

शाहरुख़ के मुताबिक़ उन्हें प्रेमी जोड़ों को साथ-साथ देखना बहुत अच्छा लगता है. बॉलीवुड की दूसरी हस्तियों ने भी इस ख़ास दिन के बारे में अपनी-अपनी राय रखी.

शिल्पा शेट्टी कहती हैं, "मेरे लिए हर दिन वैलेंटाइन डे है, क्योंकि मैं रोज़ प्यार लेने और देने में विश्वास रखती हूं. वैसे मेरा ये मानना है कि इस दिन महंगे तोहफ़े देना पैसों की बर्बादी है. हमें इन्हीं पैसों से चैरिटी करनी चाहिए."

शिल्पा के मुताबिक़ आज की युवा पीढ़ी अपने मां-बाप को भूलती जा रही है. और इस दिन उनके प्रति अपने प्यार को ज़ाहिर करना चाहिए. उनके पास जाकर समय बिताना चाहिए.

अभिनेता बॉबी देओल कहते हैं, "मैं अपनी पत्नी को बेहद प्यार करता हूं. और मुझे अपने प्यार को दिखाने के लिए किसी ख़ास दिन की ज़रूरत नहीं. रोज़ प्यार दो, प्यार लो."

बॉबी जैसे ही विचार उनके पिता धर्मेंद्र के हैं. उनके मुताबिक आप जिसे प्यार करते हो जब वो आपके साथ हो तभी वैलेंटाइन डे मना लो. उसके लिए किसी ख़ास दिन की क्या ज़रूरत है.

गायक शान के मुताबिक़ इस दिन वो कोशिश करते हैं कि अपनी पत्नी के साथ कुछ अलग तरीके से जश्न मना सकें.

शान कहते हैं, "मुझे फूल लेना और देना ज़्यादा पसंद नहीं है. क्योंकि फूल तो पेड़ पर लगे हों और ख़ुशबू बिखेरते रहें तभी अच्छे लगते हैं. हां बाकी कोई तोहफ़ा मेरे लिए चलेगा."

शान कहते हैं कि फ़िल्म तीन देवियां का गीत "ऐसे तो ना देखो कि हमें नशा हो जाए" उनका पसंदीदा रोमांटिक गाना है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X