..................... वैजयंती माला के कारण बिखरा था राज कपूर का घर, Vajyantimala was reason behind dispute in Raj Kapoor's - Hindi Filmibeat

वैजयंती माला के कारण बिखरा था राज कपूर का घर

By Staff


अपने जमाने की हिट रही जोडी़ वैजयंती माला और राजकपूर के बीच तगडा़ रोमांस चला था. इस वजह से राज कपूर का परिवार बिखरने के कगार पर पहुंच गया था. लेकिन वैजयंती माला ने अपनी आत्मकथा लिख कर इस बात से इंकार किया किया है कि उनके और राज कपूर के बीच प्यार रोमांस था. प्यार की यह बातें आर. के. फिल्मस ने प्रचार के लिए फैलाई थी जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी.

वैजयंती के इस बयान का राज कपूर के बेटे रिषी कपूर ने खंडन किया है. उन्होंने कहा कि वैजयंती माला की यह बात बिल्कुल झूठ है कि उनके स्वर्गीय पिता के साथ उनका कोई रोमांस नहीं था. उन्होंने कहा कि वैजयंती माला यह सारी बात सिर्फ अपनी इमेज सुधारने के लिए लिखी है. उनके पिता को प्रचार पाने के लिए इस तरह की हरकत करने कोई जरुरत ही नही थी. बल्कि सच्चाई यह थी कि वजयंती माला ने उनके पिता राज कपूर को अपने प्रेम जाल में पूरी तरह फांस लिया था. उस समय वे 11 साल के थे और इस घटना से इतना तनाव घर में हो गया था वे घर छोड़कर अपनी मां के साथ नटराज होटल में कुछ महीने रहने के लिए चले गये थे.

रिषी कपूर ने कहा कि वैजयंती माला के कारण उनके परिवार को काफी तनाव और दुख का सामना करना पडा़. वैजयंती माला अब अपने को पाक साफ करना चाहती है, जबकि सच्चाई सभी को मालूम है, बिल्ली नौ सौ चूहे खाकर अब हज को चली है. उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि वैजयंती माला ने पहले से ही एक शादीशुदा व्यक्ति डा. बाली से शादी की थी. डा. बाली की पहली पत्नी का पुत्र रतन बाली एयर इंडिया में है और लगभग उनकी ही उम्र का है. निसंदेह जब वैजयंती माला ने उसके पिता से विवाह किया होगा तो वह उनकी तरह ही दुखी हुआ होगा.

रिषी कपूर ने कहा कि अगर कोई आत्मकथा लिखता है तो यह अच्छी बात है लेकिन आत्मकथा का इस्तेमाल झूठी बातें लिखने और अपनी छवि को चमकाने के लिए नहीं करना चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X