"सलमान को सुलतान के लिए अवार्ड!"...सुनते ही शो छोड़ा और निकल लिए

फिल्मफेयर अवार्ड्स का इस बार काफी मज़ाक उड़ा लेकिन जब उन्होंने सलमान खान को अवार्ड देने री बात सोची तो फिर इस स्टार से नहीं रहा गया और इन्होंने जमकर फिल्मफेयर को लताड़ा।

फिल्मफेयर ने तो इस बार हद ही कर दी और केवल आम जनता ही नहीं, बॉलीवुड के लोग भी फिल्मफेयर को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। इस क्लब में ताज़ा शामिल हुई हैं मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट।

वैभवी फिल्मफेयर की नॉमिनेशन पार्टी में थी और फिर बेस्ट कोरियोग्राफर के नॉमिनेशन अनाउंस हो रहे थे। और इसमें नाम था सलमान खान का - जग घुमेया के लिए।

-filmfare-nominating-salman-khan

जी हां, वही अजीब सा स्टेप जिसमें सलमान लेट कर अपने कपड़ों से ज़मीन पर पोंछा लगाते हैं। बहरहाल, वैभवी ने जब सलमान का नाम सुना तो वो चुपचाप कमरे से निकलीं और चली गईं।

अब उन्होंने ट्विटर पर इस घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि अगर सलमान बेस्ट कोरियोग्राफर हो सकते हैं तो मुझे भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना चाहिए।
["इस अवार्ड पर सिर्फ मेरा हक था...जिसने जीता वो फैसला गलता!"]

गौरतलब है कि फिल्मफेयर को इस बार काफी लोगों ने जमकर लताड़ा। अरमान मलिक ने तो यहां तक कहा कि उन्हें दुख है कि पूरा साल मेहनत करो पर अवार्ड क्या नॉमिनेशन तक नहीं मिलता।
[#Shock: "हां...मैंने बेस्ट एक्टर का अवार्ड खरीदा"]

वहीं उनके भाई अमाल ने कहा कि बागी के लिए नॉमिनेट होने में उन्हें शर्म आ रही है। जबकि इस साल कितने अच्छे एल्बम आए जिसका ज़िक्र तक नहीं किया गया।

जानिए कौन कौन हुआ इस नॉमिनेशन में इग्नोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X