Vadh Posters: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की पहली झलक आई सामने, पोस्टर में दिखा दमदार लुक

Vadh Poster: अपकमिंग थ्रिलर वध का दिलचस्प टीज़र पोस्टर अपनी रिलीज के साथ ही लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। आज, निर्माताओं ने संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के किरदारों के दो नए पोस्टर जारी किए हैं जिसमें, उनके किरदारों की एक झलक दिखाई दे रही है।
इन पोस्टर्स में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को मासूम लेकिन इंटेंस लुक में दिखाया गया । उनके इस लुक को देखने बाद फिल्म को देखने के लिए उत्साह को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि ये पावरहाउस स्टार्स फिल्म वध में कौन सी भूमिकाएं निभाने जा रहे हैं।
'वध' राजीव बरनवाल और जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित हैं। फिल्म का निर्माण जे स्टूडियोज और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी ।
नीना गुप्ता की बात करें तो हाल ही में वो सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'उंचाई' में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आई हैं। फिल्म में उनके किरदार और अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। अब नीना गुप्ता की अगली फिल्म 'वध' का सिनेप्रेमियों को इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











