वड़ा पाव गर्ल की खूबसूरती देख लोग हुए हैरान, सेक्सी अवतार से बनी सोशल मीडिया की सेंसशन

Vada Pav Girl: सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो बहुत ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। कुछ लोग तो अपनी अदाओं के चलते तो कुछ डांस के चलते भी सुर्खियों में आ जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से दिल्ली में सड़क किनारे ठेले पर वडा पाव बेचने वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर काफी तेजी से छाई हुई है।
40 और 70 रुपए का वड़ा पाव बेचने वाली चन्द्रिका दीक्षित सोशल मीडिया की सेंसेशन बन चुकी है। इतना ही नहीं अब वह सिर्फ एक बिजनेस वूमेन ही नहीं बल्कि एक स्टार बन चुकी है और बीते दिनों यूट्यूब पर उनका एक गाना दरजी भी रिलीज हुआ था। जिसको लोगों द्वारा भी काफी पसंद किया गया था।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब कोई आम वडा पाव बेचने वाली लड़की इतनी मशहूर हो चुकी है। इस लिस्ट में कई सारे और भी लोग शामिल हैं। जैसे कि एमबीए चाय वाली और भी काफी सारे लोग हैं जिन्होंने अपने बिजनेस से खूब नाम कमाया और आज सोशल मीडिया पर भी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग लेकर बैठे हैं।
चन्द्रिका दीक्षित के साथ में इस गाने में अमनदीप सिंह भी नजर आए थे और दोनों की जोड़ी भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। वडा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चन्द्रिका दीक्षित अपने वडा पाव के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो को शेयर करती नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications


