अक्षय कुमार की बेल बॉटम - तय हो गई स्टार कास्ट, ये रही फिल्म की हीरोइन
अक्षय कुमार ने कुछ महीनों पहले जासूसी ड्रामा फिल्म बेल बॉटम अनाउंस की थी। फिल्म के बारे में ज़्यादा डीटेल्स बाहर नहीं आई थीं लेकिन अक्षय कुमार का पहला लुक बाहर आ गया था। अब फिल्म की हीरोइन भी फाईनल हो चुकी है।
माना जा रहा है कि वाणी कपूर फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाएंगी। फिल्म में उनका एक बहुत ही अहम रोल होगा और इसके लिए फिल्ममेकर्स को अक्षय के साथ एक फ्रेश पेयरिंग चाहिए थी।

गौरतलब है कि वाणी कपूर ने यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वो रणवीर सिंह के अपोज़िट बेफिक्रे में दिखाई दीं। लेकिन उन्हें पहचान मिली पिछले साल, ऋतिक रोशन की वॉर के साथ।
वाणी कपूर, रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में भी दिखाई देंगी। वहीं अक्षय और वाणी की जोड़ी स्क्रीन पर कैसी दिखेगी ये देखने के लिए फैन्स में फिल्म को लेकर दिलचस्पी बढ़ चुकी है। फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications