..................... Vaani Kapoor opposite Aamir Khan in Thugs of Hindostaan - Hindi Filmibeat

#Lucky: 3 साल तक कोई काम नहीं मिला और अब बस KHANS की हीरोइन!

इसे कहते हैं, किस्मत का खुलना। वैसे भी जिसके सर पर यशराज फिल्म्स का हाथ हो, वैसे भी उसकी किस्मत को पर लग जाते हैं। ये अजूबा हुआ है वाणी कपूर के साथ। दरअसल, वाणी ने यशराज फिल्म्स की शुद्ध देसी रोमांस के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वो किसी फिल्म में नज़र नहीं आई।

तीन साल बाद जाकर उनकी किस्मत खुली भी तो ऐसी की आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी। लेकिन उनकी किस्मत यहीं पर नहीं रूकती।

vaani kapoor aamir khan

अगर सूत्रों की मानें तो वाणी को धूम 4 और यशराज की नई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए भी अप्रोच किया जा सकता है। अब ये तो सबको पता है कि धूम 4 में शाहरूख या सलमान नज़र आने वाले हैं, वहीं ठग में आमिर खान और अमिताभ बच्चन तय हैं। अब इसे कहते हैं किस्मत।
['छोटे आदमी हैं शाहरूख खान, कहने लगे थे कैटरीना मेरी जान']

वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी हटके जोड़ियां हैं जो परदे पर कमाल दिखाने को तैयार हैं -

शाहरूख खान - कंगना रनौत
संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए शाहरूख खान और कंगना रनौत को अप्रोच किया गया है और अगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस फिल्म में फाइनल किए जा सकते हैं।

अक्षय कुमार - भूमि पेडनेकर
माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की नीरज पांडे फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर को साइन कर लिया गया है। ये फिल्म स्वच्छ भारत अभियान को लेकर बनाई जा रही है।



ऋतिक रोशन - यामी गौतम

ऋतिक रोशन और यामी गौतम काबिल की शूटिंग कर रहे हैं और संजय गुप्ता की इस फिल्म की तसवीरें लीक हो चुकी हैं। और इंटरनेट पर वायरल भी। हालांकि ऋतिक और यामी एक साथ परफेक्ट कपल लग रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

सिद्धार्थ - कैटरीना
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की जोड़ी बार बार देखो में साथ नज़र आ रही है। हालांकि ट्रेलर में इन्हें साथ देखकर किसी को कोई भी एक्साइटमेंट नहीं हुआ है।

रणवीर सिंह - वाणी कपूर
रणवीर और वाणी की बेफिक्रे तो इस साल का सबसे बड़ा रोमांटिक धमाका साबित हो सकती है।

शाहरूख खान - माहिरा खान
दो खान मिलकर रईस में क्या करने वाले हैं अल्लाह जाने। माहिरा फवाद खान के साथ सीरियल हमसफर में कयामत ढा चुकी हैं। वहीं उनकी और शाहरूख की ट्विटर बॉन्डिंग भी माशाल्लाह ही है।

अजय देवगन - सायशा
अजय देवगन की फिल्म शिवाय से दिलीप कुमार और सायरा बानू की भतीजी अपना डेब्यू करने वाली है। यानि शिव की पार्वती? क्योंकि शिवाय शिव जी के जीवन पर बन रही है।

फरहान अख्तर - श्रद्धा कपूर
जी हां दो रॉकस्टार्स। फरहान और श्रद्धा दोनों ही रॉक ऑन 2 में अपने रॉकिंग अंदाज़ से आग लगा सकते हैं। वहीं उनकी सिंगिंग बॉन्डिंग की भी काफी बातें बॉलीवुड में हुई हैं।

शाहिद कपूर - कंगना रनौत
शाहिद और कंगना एक साथ कितना धमाल मचा सकते हैं ये सोचकर ही मज़ा आ जाएगा। दोनों विशाल भारद्वाज की रंगून में एक साथ आ रहे हैं। फिल्म फरवरी में रिलीज़ हो रही है।

अक्षय कुमार - आलिया भट्ट
श्रीराम राघवन की फिल्म में आलिया 20 साल की लड़की बनी हैं जिन्हें 40 साल के एक आदमी से प्यार हो जाता है जो बहुत ही बड़े राजनीतिक हस्ती के खून के इल्ज़ाम से लदा है।

शाहरूख - आलिया
गौरी शिंदे के बाद फराह अपनी नई फिल्म के लिए शाहरूख खान, आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा को अप्रोच कर चुकी हैं। अब देखना ये है कि वाकई ये इस फिल्म की परफेक्ट कास्ट है या नहीं।

आलिया भट्ट - अजय देवगन
अगर सब फाइनल रहा तो गोलमाल 4 के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट की पेयरिंग कैसी होगी ये देखना होगा। क्या वाकई वो दोनों रोमांस करते हुए अच्छे लगेंगे, ये हमें हमारे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X